रायपुर
आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 8 तक आवेदन
26-May-2023 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 मई। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी - 02, जिला रायपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आठ एवं सहायिका के लिए 23 रिक्त पदों पर 25 मई से 08 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है । पूर्णरूप से भरे गये आवेदन निर्धारित तिथि व कार्यालयीन समय पर- 02, एचआईजी 82 सेक्टर - 01, डीडी नगर स्थित कार्यालय में सीधे जमा किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे