रायपुर

खेलो इंडिया सेंटर के लिए खेल संचालनालय और साई में एमओयू
26-May-2023 6:46 PM
खेलो इंडिया सेंटर के लिए खेल संचालनालय और साई में एमओयू

रायपुर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के 24 खेलो इंडिया सेंटर के लिए बुधवार को खेल संचालनालय और साई के मध्य एमओयू हुआ है। खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक विष्णु सुधाकर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने छत्तीगढ़ में 24 जिलों के विभिन्न खेलो के लिए 24 खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति 3 चरणों में दी है। प्रथम चरण में नारायणपुर में मलखंभ, बीजापुर में तीरंदाजी, शिवतरई बिलासपुर में तीरंदाजी, गरियाबंद में वॉलीबाल, सरगुजा में फुटबॉल, जशपुर और राजनांदगांव में हॉकी सेंटर की स्वीकृति दी गई। जिसके लिए प्रत्येक सेंटर के लिए 7 लाख रुपए जारी किए गए थे। जिसका उपयोगिता प्रमाणपत्र साई को भेज दिया गया है। इन 7 सेंटर के लिए 3 लाख प्रति सेंटर साई द्वारा जारी किया जाना शेष है। द्वितीय चरण में 7 जिलें जिसमें बालोद में वेटलिफ्टिंग, बलौदाबाजार में फुटबॉल, पाटन दुर्ग में कबड्डी, रायपुर में वेटलिफ्टिंग, रायगढ़ में बैडमिंटन, सुकमा में फुटबाल और कांकेर में खो खो के सेंटर की स्वीकृति दी गई है।


अन्य पोस्ट