रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई। भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने व्यापारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक डेटा कैप्चर (ईडीसी) या पॉइंट ऑफ़ सेल (पीओएस) को सक्षम करने के लिए अपनी तरह की पहली डिजिटल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया ‘सारथी’ लॉन्च की है। बोझिल पारंपरिक ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के विपरीत, जिसमें कई दिन लग सकते हैं, ‘सारथी’ के जरिये व्यापारियों को एक सहज और परेशानी मुक्त अनुभव मिलता है।
ऑनबोर्डिंग के एक इनोवेटिव सॉल्यूशन के साथ, सारथी को व्यापारियों को एक सहज और प्रभावी अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है। पेपरलेस ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया व्यापारियों को बोझिल फॉर्म भरने या अपने पीओएस टर्मिनलों को स्थापित करने के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा करने की आवश्यकता को समाप्त करती है।
व्यापारियों को सारथी की नवीन विशेषताओं से काफी लाभ होता है, जिसमें तत्काल स्टेटस अपडेट शामिल हैं।
साथ ही, फॉलोअप के लिए बार-बार यात्रा करने की आवश्यकता भी समाप्त हो जाती है और कारोबारी को उसी दिन लेनदेन करने की क्षमता मिल जाती है, जिस दिन उनका आवेदन प्रोसेस किया जाता है। पेपरलेस ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक दस्तावेज एक बार में एकत्र किए जाते हैं। इस तरह यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि व्यापारियों को बार-बार आने या फॉर्म जमा करने की जरूरत नहीं पड़े। यह सॉल्यूशन एप्लिकेशन को प्रोसेस करने के 45 मिनट के भीतर त्वरित इंस्टॉलेशन प्रदान करता है।