रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई। पारिवारिक कारोबार की मशीनों के मालिकाना हक को लेकर मारपीट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मारपीट 19 मई को हुई थी।
मौदहापारा पुलिस के मुताबिक दविन्दर सिंह निवासी, गोविंद नगर पंडरी रायपुर में रहते हैं। मकान के भूतल पर उनका तथा उपर के तल पर उसके चाचा कुलविन्दर सिंह का परिवार रहता है। प्रार्थी की मौदहापारा स्थित आनंद आर्केड के सामने न्यू इंजन इंजिनियरिंग वर्क्स के नाम से लेथ मशीन की वर्कशाप है। दविंदर 19 मई को प्रात: 10.15 बजे के लगभग अपनी वर्कशाप को खोलने आया तो देखा कि उसके द्वारा लगाये ताले के अतिरिक्त एक अन्य ताला लगा हुआ था । यह देख वह मोबाइल पर अपने पिता से बात कर रहा था कि उसी दौरान चाचा कुलविन्दर सिंग हुंजन, अपने दोनों बेटे अवतार सिंग हुंजन और प्रभजोत सिंग हुंजन के साथ आकर बोला की दुकान के अंदर जो लेथ मशीन है। उसमें से आधा मशीन मेरा है इसलिये दुकान में ताला लगाया हूं तुम लोग यहां से भागो कहते हुए साथ मारपीट की। और अश्लील गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे चाकू से दविंदर के शरीर पर वार कर चोट पहुंचा कर चले गये। इस पर पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 325 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया ।
और पुलिस की टीम ने दविमदरऔर उसके पिता से पूछताछ करते हुए कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह तथा प्रभजोत सिंह को गिरफ्तार कर चाकू, डण्डा एवं चारपहिया वाहन जप्त किया ।
गिरफ्तार आरोपी-
कुलविंदर सिंह हुंजन पिता स्व. सुरजीत सिंह उम्र 48 साल निवासी गोविंदनगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।
अवतार सिंह हुंजन पिता कुलविंदर सिंह हुंजन उम्र 24 साल निवासी गोविंदनगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।
प्रभजोंत सिंह हुंजन पिता कुलविंदर सिंह हुंजन उम्र 20 साल निवासी गोविंदनगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।