रायपुर

डीडी नगर गोल चौक पर रात चाकूबाजी, गैंगबाज ओम दुबे और साथी गिरफ्तार
24-May-2023 6:04 PM
डीडी नगर गोल चौक पर रात चाकूबाजी, गैंगबाज ओम दुबे और साथी गिरफ्तार

कुछ महीने पहले 307 के मामले में पुलिस ने आरोपी को भेजा था जेल

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मई। मंगलवार रात करीब 8  बजे  गोल चौक के पास एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मेहताभ हुसैन और उसके साथी आस पास खड़े थे।तभी वहां पुराना बदमाश ओम दुबे और उसका एक साथी रवि आया। उनके बीच पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। और ओम दुबे ने मेहताभ को पास के दुकान वाले से कैची नुमा चीज  लेकर मेहताब पर वार कर दिया जो मेहताभ के दाहिने जांघ में पीछे की ओर लगा।

घटना के बाद ओम दुबे और उसके साथी वहां से फरार हो गए।इस हमले की मेहताब ने पुलिस थाना डीडी नगर में की रिपोर्ट दर्ज कराई।रिपोर्ट के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की खोज प्रारंभ किया। देर रात तक डीडी नगर पुलिस ने ओम दुबे और उसके साथी रवि को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक ओम दुबे आदतन अपराधी है, उसके  थाने में मारपीट के दस से अधिक मामले है।आरोपी ओम दुबे  डीडी नगर थाने के गुंडा बदमाश लिस्ट में भी है। अगस्त 2022 में 307 के मामले में डीडी नगर पुलिस ने ही उसे जेल भेजा था।जो जेल से 9 महीने बाद 15 दिन पहले जेल से छूटा है। और इस दौरान पुलिस ने दो बार वीकेंड पैदल पेट्रोलिंग की लेकिन ओम पकड़ से बाहर रहा?। सत्ताधारी दल के युवा संगठन का नेता होने के चलते पुलिस ने सक्रियता दिखाई।

घटना के बाद सारी रात चली तलाशी के बाद बदमाश ओम दुबे और उसके साथी रवि गिरफ्तार कर लिया गया है ।.आरोपी ओम दुबे आदतन चाकुबाज है।12 दिन पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर है।आरोपी का पिता भी हत्या के आरोप में सजायाफ्ता कैदी है।पैरोल पर बाहर आने के बाद से फरार है।डीडी नगर थाना इलाके का मामला।आरोपी ओम दुबे समता कॉलोनी और उसके आसपास संचालित हो रहे एके गैंग का सदस्य है।आरोपी ओम दुबे एके गैंग का सरगना अरुण यादव के साथ मिलकर महादेव घाट पर 4 साल पूर्व तुषार पांडे को गोली मारकर घायल कर दिया था। एके गैंग के द्वारा कई इलाके में अवैध वसूली, अड्डेबाजी समेत ड्रग्स का कारोबार करवाया जाता है।पिछले दिनों समता समता कॉलोनी में भी पैसे के लेनदेन के चलते एके गैंग के सदस्यों ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया था। ओम दुबे भी एके  गैंग का पुराना बदमाश है।

शाम को रोजाना लगती है भीड़

वैसे गोल चौक पर रोज शाम से देर रात तक अलग अलग गुटों में लडक़ो का जमावड़ा रहता है। इनमें से अधिकांश एनआईटी, साइंस कालेज, आयुर्वेदिक कालेज और यू टी डी में अध्ययनरत छात्र रहते हैं। इनमें से कुछ ग्रुप में लड़कियां भी होती हैं । ये युवक:- युवतियां जो रोहिणीपुरम -डीडीनगर कालोनियों में किराए से रहते हैं।उसी चौक पर सब्जी, चाट- चाय -गन्ना रस के ठेलों कि भीड़ रहती है और स्थाई दुकानें तो हैं ही। इनके ग्राहकों और उनके कार- बाइक की भीड़ अलग। मानों गोल चौक गुम हो जाता है । और इन सब युवकों की भौहें और बाजू तने रहते हैं। इसी दौरान छोटी-छोटी बातों पर विवाद और फिर रंजिश पर बदला लेने ऐसे हमले । पुलिस ने इस घटना से सबक नहीं लिया तो आगे गैंग वार के साथ कई अनहोनी घटनाएं हो सकतीं हैं।


अन्य पोस्ट