रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। राजधानी रायपुर मे लगातार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिसको लेकर एनएसयूआई ने रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन किया जा रहा है. परेशान यात्रियों से एनएसयूआई नेताओं ने संवाद किया. इसके साथ ही टिकट की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वहीं उन्होंने कहा कि ट्रेनों के कैंसिल होने से 7 दिन तक एनएसयूआई इसी प्रकार अभियान चलाएगी और अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करेगा।
वही एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा की लगातार ट्रेन रद्द हो जा रही हैं कल भी रेलवे बोर्ड ने 8 ट्रेनों को रद्द किया. इसके पहले भी लगातार सप्ताह भर तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा है. कई हफ्ते तक ट्रेनें समय से नहीं आई घंटे ट्रेन लेट हुई। जिसको लेकर आज एनएसयूआई रायपुर के रेलवे स्टेशन पहुंचा और आम जनता से संवाद किया उनकी परेशानी जानी तो साफ तौर पर उन्होंने कहा कि एक से डेढ़ घंटा ट्रेन लेट चल रही हैं. समय पर अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पा रहे है. जिसको लेकर लगातार हमारा अभियान रेलवे स्टेशन में चल रहा है और एनएसयूआई ने यह तय किया है कि लगातार 7 दिनों तक इसी प्रकार हम अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करेंगे।