रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। घरों में रखे अनुपयुक्त सामानों के रीयूज, रिड्यूस व रिसाइकल के लिए रायपुर नगर निगम के सभी वार्ड में संचालित आरआरआर सेंटर में वस्तुएं जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए दे रहे हैं। इस आरआरआर सेंटर का शुभारंभ 15 मई को महापौर एजाज ढेबर ने किया। सेंटर का संचालन 5 जून तक होगा, जहां प्राप्त सामग्रियों को आवश्यक सुधार कर नि:शुल्क जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा।
माई लाइफ-मेरा स्वच्छ शहरज्ज् जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों को शहरी स्वच्छता अभियान से जोडऩे आरआरआर सेंटर का संचालन सभी वार्ड में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आम लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण की उपयोगिता समझाई जा रही है, साथ ही घर में रखी ऐसी अनुपयुक्त वस्तुएं, जो आम तौर पर लोग कबाड़ी को या कचरा वाहन में देते हैं, उसे इस सेंटर पर प्राप्त कर जरूरतमंद लोगों तक बांटने की व्यवस्था नगर निगम ने बनाई है।
इस अभियान के तहत नागरिकों द्वारा सायकिल, टी.वी., बाल्टी, कपड़े, स्टील के ड्रम, जेरिकेन, बैग, कुर्सी, जूते-चप्पल आदि जरूतमंदों तक पहुंचानें नगर निगम के आर.आर.आर. सेंटर में दे रहे हैं। कोई भी नागरिक अपनी नज़दीकी आर.आर.आर. सेंटर में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने घर पर रखी अनुपयुक्त वस्तुएं दूसरों के लिए प्रदान कर सकते हैं।