रायपुर

रायल फेब्रिकेशन में आग, एक मौत
24-May-2023 4:50 PM
रायल फेब्रिकेशन में आग, एक मौत

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मई। उरला स्थित सिंघानिया चौक के पास रॉयल फेब्रिकेशन के गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा तफरी मच गई। आग लगने से गोदाम में रखा सामान जल कर खाक हो गया। इस हादसे में गोदाम के अंदर फसे एक कर्मचारी की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक फेब्रिकेशन के गोदाम में आयल रखा हुआ था। जहां आज सुबह 10:30 के आसपास आग लगने की खबर मिली। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू कर लिया। जिसके बाद एक कर्मचारी के शव को बाहर निकाला गया।

 पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के  लिए भेजा। वहीं आग लगले के कारणो का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक सार्ट सर्किट की वजह से अग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल  अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद ही कहा जा सकता है।


अन्य पोस्ट