रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। वीआईपी सिटी सड्डु रेसिडेंसियल सोसायटी अध्यक्ष के कुत्ते ने कालोनी निवासी महिला वैज्ञानिक को कांट खाया। महिला तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती है कुत्ते ने बच्चे पर झपट्टा मारा था। बेटे को बचाने मां उससे जा भिड़ी। इस घटना के बाद से कोलोनीवासियों में नाराजगी, आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार मनरेंगा में रिमोट सेटिंग साइनटिस्ट प्रिया शर्मा वीआईपी सिटी के हाऊस नम्बर 405-बी मे रहती है। रात वह अपने बेटे के साथ कॉलोनी में नाइट वॉक कर रही थी। जब वे दोनों सोसायटी अध्यक्ष के घर के पास पहुंचे तो अध्यक्ष बराल के कुत्ते ने बेटे पर हमला कर दिया। बेटे को जैसे तैसे पीछे कर प्रिया कुत्ते से जा भिड़ी। यह भिड़त करीब एक घंटे चला। इस दौरान कुत्ते ने प्रिया के पेट छाती और हाथ पर काट खाया। श्रीमती बराल भी वहीं खड़ी थी। जो कुत्ते को नो-नो कर रोकती रही। लेकिन कुत्ते ने एक न सुनी। जैसे-तैसे कुत्ते को हटाया जा सका और प्रिया को पति और पड़ोसियों ने एसएमसी अस्पताल में भर्ती किया। जहां उसे 24 टांके लगे। इस घटना के बाद से कालोनी के रहवासियों में आक्रोश बना हुआ है। वे सभी कुत्ते को बाहर निकालने की मांग कर रहे है।
मंगलवार रात एक बच्ची की मौत
शहर में एक बार फिर से आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। निगम ने कुछ पशु प्रेमियों के दबाव के चलते पकडऩे का अभियान अघोषित बंद रखा है। कल रात भनपुरी के बंजारी नगर में ऐसे ही कुत्तों ने पीछा किया, तो बाइक सवार स्लिप कर गिर पड़ा, और उसकी बाइक पास में एक घर के दरवाजे पर बैठी बच्ची उसके चपटे में आ गई, और अस्पताल में मौत हो गई ।
निगम का कहना
इस संबंध में नगर निगम डॉग कैचिंग के प्रभारी एके हलधर का कहना है कि इस मामले में सीधे एफआईआर करानी चाहिए। जब उनसे कार्रवाई के लिए पूछा गया, तो हलधर ने कहा पीडि़त पक्ष और कॉलोनीवासी लिखित में शिकायत करें, तो कार्रवाई की जा सकेगी। चूंकि यह पालतू कुत्ता है इसलिए निगम अभियान के तहत पकड़ नहीं सकता।
चॉउ-चॉउ पालने पर रोक
जानकारों ने बताया कि चॉउ-चॉउ नाम के इस ब्रीड के कुत्ता चाइना का है। यह पूरी तरह से भेडि़ए की कद काठी का और उतना ही खुंखार है। इसे पालने पर देश में रोक मनाही है। उसके बावजूद पुलिस पशु विभाग से नजरे चुराकर पाला जा रहा है। इसकी कीमत 30 हजार रूपए बताई गई।
