रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। निगम जल कार्य विभाग और लोगों की ननजरअंदाज करने की प्रवृत्ति के चलते रोजाना हजारो लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है।
रामसागरपारा रामजी हलवाई के सामने पिछले साथ आठ दिन पूर्व पाईप लाईन का कार्य हुआ था तब से पानी बह रहा है।
और सुंदरनगर आम बगीचा के पास ,गजानंद इंटीट्यूट के सामने इस पाइप लाइन से सुबह शाम जलापूर्ति के समस यह नल ऐसे ही पानी बहता रहता है। यह क्षेत्र जोन 5 के अंतर्गत आता है। इधर रविशंकर शुक्ला वार्ड क्रमांक 35 राजा तालाब में अमृत मिशन अंतर्गत मीटर लग रहा है लीकेज हो रहा है जिनमें से पानी लगातार बह रहा है। यहां बता दें कि पिछले दिनों निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने सभी जोन कमिश्नर, सभी इंजीनियर्स की बैठक लेकर कहा था अपने-अपने इलाके में निरीक्षण कर फुटी पाइप लाइन को तत्काल सुधरवाएं, ताकि अंतिम छोर तक नलों में पानी पहुंचे। ये तस्वीरें बता रही हैं कि निगम के इंजीनियर कितने गंभीर हैं। वे अपने कमिश्नर को ही ठेंगा दिखा रहे हैं।