रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मई। दो हजार के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने के बाद ग्राहक बैंकों में जाकर 30 सितंबर तक दो हजार के नोंटों को बदली कर सकते है। वहीं आरबीआई के आदेश के बाद इन नोटों को बदलने के लिए बैकों में कोई नियम और शर्ते नहीं होगी। आज पहले दिन बैंकों में जमा करने वालों की लाइनें तो नहीं लगी, लेकिन ऑनलाइन एक्सचेंज में बड़ी रकम बदली गई। ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाताने युनियन बैंक पचपेढ़ी नाका, स्टेट बैंक, जयस्तंभ, और पंजाब नेशनल बैंक मोतीबाग चौक का निरीक्षण किया।
इस खबर के बाद बैंकों के खुलते ही लोग अपने पास जमा किए नोटों को बदलने बैक की और रूख कर रहे है। जहां एक बार में 2हजार के 10 नोटों को बदला जा सकता है वहीं बैंक के ग्राहक इन नोटों को अपने खाते में जमा भी करवा सकते है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नोटों को बदलवाने के लिए गाइडलाइंस जारी किए हैं। बैंक अकाउंट में दो हजार रुपये के नोट को जमा करने की कोई लिमिट नहीं है। लेकिन इसके लिए बैंक के डिपॉजिट के नियमों का पालन करना होगा। रिजर्व बैंक ने साफ तौर पर कहा है कि 2000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज कराने के लिए बैंक में किसी भी तरह के फॉर्म नहीं भरने होंगे और ना ही किसी पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी। एक बार में आप 2000 रुपये के 10 नोट बदल सकते हैं। सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक बदला जा सकता है। लोगों के पास 4 महीने से ज्यादा का वक्त है, वो आसानी से किसी भी ब्रांच में जाकर 2000 के नोट बदल सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को क्लीन नोट पॉलिसी के तहत बंद करने का फैसला किया है।
स्टूडियो का काम करने वाले मोहित चंद्राकर का कहना है कि 2 हजार के नोट सर्कुलेशन से बाहर हो गए है। जिसके बाद बाजार में दो हजार के नोट बाहर निकल रहे है। पहले लोग खरीदारी करने के बाद सौ,पांच सौ के नोट देते थे लेकिन अब ग्राहक दो हजार के नोट दे रहे हैं। बदली कराना आसान इसलिए इसे ले रहे हैं।
बंैक प्रबंधक ने बताया कि 2 हजार के नोट बंदी के लिए आरबीआई के निर्देश के बाद लोग 2हजार का नोट बदली और जमा कराने बैंकों मे आ रहे है। इसके लिए बैंकों द्वारा पूरी तैयारी में है। आने वाले लोगों को नोट बंदी को लेकर कोई भी समस्या ना हो ज्यादा ग्राहक अपने खातों में आनलाइन और कैश को डिपाजिट करा रहे है।
नोट बंदी के बाद अब नोट बदली
आरबीआई की नोट बंदी के बाद अब नोट बदली करा रही है। छ: साल पहले हुए नोटबंदी से लोग अपनी जमा रूपयों को बैंक में जमा कराने घंटों कतार में खड़ा होना पड़ता था। लेकिन इस बार आरबीआई ने बड़ी राहत दी है ताकि ग्राहक अपने जमा 2 हजार रूपयों के नोट को किसी भी बैंक में बदली या जमा करा सकते है। बैंकों में पड़ताल और खाताधारियों से बातचीत में कहा कि, प्रताप यादव ने बताया कि घर पर 2हजार के 10 नोट जमा किए थे। सर्कुलेशन से बाहर होने की खबर के बाद वे बैंक खाता में अपने नोटों को जमा कराया। बताया कि किसी भी बैंक में जाकर लोग अपना नोट बदली करा सकते हैं इसके लिए बैंक में किसी भी तरह का फार्म भरने कर जरूरत नही है।