रायपुर
रायपुर, 23 मई। प्रदेश के अजाक्स, विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी / कर्मचारी संघ, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ, सोजलिफ, गेवा एवं अन्य संगठनों ने बड़े आंदोलन की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष एसके ठाकुर ने आज एक पत्रकारवार्ता में बताया कि उच्च न्यायालय के जारी पदोन्नति नियम की कंडिका-5 को अपास्त कर दिया। पदोन्नतियों पर रोक लग गई।
सरकार ने अपने अध्यादेश जारी कर पदोन्नति में अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत एवं अनुसूचित जानजातियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था। तीन वर्षों से छत्तीसगढ़ में पदोन्नति में आरक्षण पर रोक लगी हुई है। छत्तीसगढ़ में जो भी पदोन्नतियां जारी हो रही है, उसमें अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को बहुत से पदों को सामान्य वर्गों से भरने का खेल चल रहा है। इस सम्बंध में कई बार मुख्यमंत्री पर संगठनों दबाव ड़ाला तो पिंगुआ कमेटी ने अपनी रिपोर्ट 2 साल बाद राज्य शासन को सौंपी। जिसके बाद भी उच्च न्यायालय से कोई भी फैसला नहीं हो पाया। इसी बीच 19 सितंबर 22 को उच्च न्यायालय ने आरक्षण नियम 2012 को असंवैधानिक बताते हुए निरस्त कर दिया। विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर नये आरक्षण नियम जिसमें 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति, 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग, 13 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं 4 प्रतिशत ई.डब्ल्यू. एस. आरक्षण पास कर राज्यपाल को भेजा गया। जो आज तक राजभवन, लंबित है।