रायपुर

आरओबी लांचिग के लिए 8 घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लेकिन कोई ट्रेन रद्द नहीं
23-May-2023 2:32 PM
आरओबी लांचिग के लिए 8 घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लेकिन कोई ट्रेन रद्द नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मई।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नेटवर्क विस्तार के लिए कई कार्य कर रहा है। अधोसंरचना विकास के तहत विभिन्न स्टेशनों पर लगातार विकास कार्यों को पूरा करने ु हर संभव प्रयास कर रहा है । 

इस कड़ी में  24 मई को  8 घंटे (24 की रात 10 बजे से 25 मई की सुबह 6 बजे तक) का ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लेकर सौंदड़-देवलगाँव के मध्य लेवल क्रॉसिंग गेट क्र. जीसीएफ़-27 को बंद कर इस के स्थान पर एलएचएस प्रस्तावित है इससे संबन्धित कार्य हेतु एलएचएस लांचिग कार्य किया जाना है । हादसों से बचने -बचाने के लिए रेल फाटकों को हटाना जरुरी है। रेल फाटक की जगह लो हाईट सब वे तथा रोड ओवर ब्रिज बनाया वैकल्पिक मार्ग की सुविधा दी जा रही है । आने वाले दिनों में नागपुर मंडल में एक भी रेलवे फाटक नहीं होगा। अभिनव तरीके से संपादित किए जाने वाले इस कार्य के सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर इस कार्य के दौरान किसी भी यात्री ट्रेन को कैंसिल,रेगुलेशन, रिशिड्यूलिंग, शॉर्ट टर्मिनेटिंग, डाइवर्जिंग नही किया जा रहा है । 

यह कार्य गोंदिया-चांदाफोर्ट खंड पर सौंदड़-देवलगाँव के मध्य किया जायेगा और इस कार्य को  बिना रेल सेवा बाधित किया जाएगा। इस कार्य में रेलवे का इंजीनियरिग, सिगनल एंड टेलिकाम, ऑपरेटिग, ट्रैक्शन सहित अन्य विभागों के रेलकर्मी संबधित कार्य करेंगे ताकि ब्लाक के समय अवधि के भीतर एलएचएस का लान्चिंग हो सके। एलएचएस का निर्माण होने से शहर के लोगों को  रेलवे फाटक से निजात मिल जाएगा तथा इस नए सुरक्षित मार्ग से रोड आवागमन सरल और सुगम हो जाएगा । संरक्षा के दृष्टि से भी यह काफी लाभदायक है।


अन्य पोस्ट