रायपुर

शनि जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मना
22-May-2023 7:06 PM
शनि जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मना

कुम्हारी, 22 मई। प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री शनि देव जी के जन्म उत्सव का कार्यक्रम नगर के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड क्रमांक 15 स्थित श्री शनि देव मंदिर में 6 बजे से प्रात: काल पूजन प्रारंभ किया गया। संध्या 5 बजे स्थानीय भक्तजन द्वारा पूजन एवं हवन पण्डित के मार्गदर्शन से सम्पन्न किया गया। सायं 7 बजे से भोग भंडारा प्रारंभ किया गया, जो कि रात्रि दस बजे समाप्त हुआ, वहीं प्रभात चौक स्थित गायत्री मन्दिर के समीप शनि मन्दिर प्रांगण में भी श्रद्धापूर्वक श्रद्धालु शनि देव भक्तों ने पूजन कर भोग प्रसाद का वितरण किया।


अन्य पोस्ट