रायपुर

चलबो गौठान खोलबो पोल, भाजपा मंडल ने किया निरीक्षण
22-May-2023 7:04 PM
चलबो गौठान खोलबो पोल, भाजपा मंडल ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 22 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन एवं भिलाई जिला के आह्वान में चलबो गौठान खोलबो पोल एवं गौठान के गोठ जनता के पंचनामा कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम जंजगिरी एवं ग्राम कुगदा के गौठान में भाजपा मंडल कुम्हारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण उपरांत इन दोनों गौठानों में कई प्रकार की अनियमितता पाई गई, जिसमें स्वच्छता एवं पशुओं के पीने योग्य जल संग्रहण स्थल में सफाई का अभाव, गौ माताओं, बछड़ों, बैल आदि के लिए घास, पैरा की अनुपलब्धता आदि साथ ही गौठान में रखे हुए पैरा बरसाती पानी पडऩे से खाने योग्य नहीं हैं।

वर्मी कंपोस्ट खाद में मिट्टी और गोबर ही है, जो की खाद के अनुरूप नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार निरीक्षण के समय जंजगिरी के गौठान में एक भी गौमाता नहीं थी, 4 बछड़े ही थे। इसी प्रकार कुगदा के गौठन में केवल 7 गौ माताएं ही थीं।

चलबो गौठान खोलबो पोल एवं गौठान के गोठ जनता के पंचनामा कार्यक्रम के अन्तर्गत इस आकस्मिक निरीक्षण में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय (कुम्हारी), मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, महामंत्री लोकेश साहू एवं धर्मेंद्र सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष माखन कोसरिया, प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडेय, पार्षदगण ओंकार मारकंडे, विनोद बंजारे, रागिनी निषाद, अरुणा साहू, किसान नेता गोल्डी गोस्वामी, पूर्व पार्षद होपेंद्र साहू, मंडल मीडिया सह प्रभारी मुकेश पठारी, कैलाश सोनकर, फिंगेश्वर साहू, महिला मोर्चा जिला मंत्री रीता पांडेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य तृप्ति चंद्राकर, मंडल कोषाध्यक्ष आलोक दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष डिकेश पटेल सहित अनेक ग्रामवासी तथा पार्टी के उत्साही, समर्पित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट