रायपुर

शराब घोटाला: सीएम का इस्तीफा मांगने हाऊस जा रहे आप कार्यकर्ता रोके गए
22-May-2023 6:16 PM
शराब घोटाला: सीएम का इस्तीफा मांगने हाऊस जा रहे आप कार्यकर्ता रोके गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 मई। शराब घोटाले को लेकर आप पार्टी  ने सीएम हाऊस का घेराव कर भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सप्रे शाला के पास हजारों की संख्या में आम आदमी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स तोड़े। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री निवास कार्यक्रम बूढ़ा तालाब धरना स्थल से स्मार्ट सिटी तक रैली के रूप में मुख्यमंत्री निवास धेराव हेतु प्रस्थान किए। रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, आकांक्षा सिंह, प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, आनंद मिरी, जसवीर सिंह, अनुषा जोसेफ, कलावती मार्को, विजय कुमार झा, नंदन कुमार सिंह, के एस नायडू, एमएम हैदरी, पी एस पन्नू, रविंद्र सिंह ठाकुर, विजय गुरबक्सनी, आदि ने किया। कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोडक़र आगे बढऩे लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोका, इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर झूमाझटकी हुई।  शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, सहित गिरफ्तार साथियों को रिहा करने की मांग के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया। ये कार्यकर्ता रविवार को पाटन जा रहे सीएम बघेल के काफिले के सामने काले झंडे लहराने के कारण गिरफ्तार किया था। उन्हें देर रात जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट