रायपुर
अनियमित कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, 5 सूत्रीय मांग को लेकर 11 जून से आंदोलन
22-May-2023 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर अब चरणबद्ध आंदोलन करने की तैयारी में है। मोर्चा ने इसका कर दिया है। मोर्चा के प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि प्रथम चरण में 11 जून को परिवार सहित राजधानी में धरना-प्रदर्शन।
द्वितीय चरण में 15 जून के बाद दीवार लेखन के माध्यम से अपनी पीड़ा एवं कांग्रेस के वादा खिलाफी को आम जनता के समक्ष रखेंगे।
तृतीय चरण में मानसून विधानसभा सत्र के समय आन्दोलन करेगा। इसका निर्णय 21 मई को रायपुर में विभिन्न अनियमित संगठनों के पदाधिकारियों के बैठक में निर्णय लिया गया।
मोर्चा की ये है 5 सूत्रीय मांग
- समस्त अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण
- निकाले गए अनियमित कर्मचारियों की बहाली
- अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन किया।
- आउट सोर्सिंग/ठेका बंद हो।
- दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


