रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,22 मई। राजधानी के भनपुरी स्थित एक उद्योग में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। खमतराई पुलिस ने कम्पनी संचालक पर एफआईआर दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आर के प्रोफाइल कम्पनी भनपुरी में सुरक्षा नियमों को ताक में रखकर मजदूर से काम कराया जा रहा था। वहां काम करते समय लोहे का क्वायल उसके ऊपर गिरने से उसे कमर, सीने और चेहरे में चोट आई। घायल को आनन फानन में इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने की बजह से इलाज के दौरान रंजित धु्रव कुसयारी खैरागढ़ निवासी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर आर के प्रोफाइल के संचालक पर धारा 287,304 का अपराध दर्ज किया है। वहीं मृतक के परिवार जानों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
इधर गोबरानवापारा इलाके में दो ट्रक आपस में भीड़ गए। जिसमें ग्राम रावण राजिम निवासी लीलेश कुमार पटेल जो ट्रक सीजी 23,2827 का चालक है कि मौके पर मौत हो गई।
बताया ता रहा है कि शनिवार की रात को ट्रक सीजी 04 एलएक्स का चालक ट्रक को लापरवही से तेज रफ्तार से चलाकर सामने से आ रही ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की सामने से आ रहे ट्रक चालक लालेश पटेल की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी ट्रक सीजी 04एलएक्स के चालक के खिलाफ धारा 304 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।


