रायपुर
छोटी-छोटी बात पर चाकूबाजी और मारपीट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। राजधानी में दिनों दिन गुंडागर्दी की वारदाते बढ़ती जा रही है। छोटी, छोटी बात पर युवक मारपीट, चाकूबाजी, हत्या जैसे अपराध को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके सामने आया है। यहां एक युवक ने पान ठेले में सिगरेट को लेकर जमकर उत्पात मचाया है। इसके बाद दूकानदार के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बुढ़ापारा के कैलाशपुरी चौक के पास दिनदहाड़े युवक ने हंगामा किया है। युवक ने पान ठेले में सिगरेट को लेकर दूकानदार के साथ विवाद किया। इसके बाद नशे की हालत में पान ठेले के संचालक महेश देवांगन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से महेश के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही मौके पर. पहुंची पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
शराब लेने गए शख्स के सिर पर शीशी दे मारी,घायल
रायपुर, 22मई। तेलीबांधा इलाके में शराब दुकान के पास एक शख्स से मारपीट हो गई। बदमाश ने शराब लेने आए शख्स के सिर पर शराब की बोतल मारकर घायल कर दिया।
पुलिस के मुताबिक इंद्रसेन पाण्डेय ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह देवादा लखोली आरंग मे रहता है। जो रविवार की रात को शराब लेने लभांण्डी अंग्रेजी शराब दुकान गया हुआ था। जहां काफी भीड़ होने की वजह से काउंटर के सामने भीड़ के बीच खड़ा हुआ था। काउंटर से बाहर निकलते समय किसी अज्ञात व्यक्ति से टकरा गया। इस बात से नाराज बदमाश इंद्रसेन से गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास रखे शराब की शीशी से इंद्रसेन के सिर पर मारकर घायल कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इंद्रसेन की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 294,506 और 323 का अपराध दर्ज किया। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की गई। वहीं पास लगे सीसीटीही कैमरे की जांच कर पतासाजी की जा रही है।


