रायपुर

एक पहल बांट रही सकोरे-दाना
21-May-2023 5:00 PM
एक पहल बांट रही सकोरे-दाना

रायपुर, 21 मई। सामाजिक संस्था एक पहल  बेजुबान पक्षियों को  भीषण गर्मी से राहत दिलाने के तीन महीनों तक  शहर में अलग अलग स्थानों पर  सकोरा एवम दाना का निशुल्क वितरण कर रही है।  संस्था के अध्यक्ष प्रकाश नानकानी एवं प्रवक्ता गौरव मंधानी ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से यह कार्य कर रही है। एवं शहर के नागरिकों एवम बच्चो को इस कार्य के लिए प्रेरित करती रहती है। इस गर्मी की शुरुआत में संस्था ने ओक्सिजोंन गार्डन, साई मंदिर देवेंद्र नगर, काली मंदिर , गांधी उद्यान में सकोरे एवम दाने का वितरण किया है।  संस्था द्वारा विगत दिनों में बच्चो के लिये समर कैम्प भी चलाया जा रहा है जिसमें पेंटिंग , आइसक्रीम , कुकिंग , क्ले आर्ट , बॉडी फिटनेस का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।


अन्य पोस्ट