रायपुर

व्यापमं ने लांच की नई वेबसाइट, कल क्रैक हुई साइट को सुधारा नहीं जा सका
21-May-2023 3:41 PM
व्यापमं ने लांच की नई वेबसाइट, कल क्रैक हुई साइट को सुधारा नहीं जा सका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। 
व्यापम व्दारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिये आवेदन पत्र भरने के लिये चिप्स व्दारा एक अलग वेबासाइट बनाई गई है जिसका यूआरएल है https://vyapamonline.cgstate.gov.in/Online/UserLogin.asp& यह वेइसाइट बिना किसी समस्या के बहुत अच्छी तरह से चल रही है। आवेदक बिना व्यापम की वेबसाइट पर जाये हुये सीधे इसी यूआरएल को क्लिक करके व्यापम की परीक्षाओं के लिये आवेदन कर सकते हैं। 

इससे पहले शनिवार को प्रवेश परीक्षा, और नौकरियों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन जमा होने के दौरान यह लिंक क्रैक हो गई थी। इस तकनीकी दिक्कत को दूर करने व्यापमं, और एनआईसी चिप्स के अधिकारियों ने काफी मशक्कत की, लेकिन सुधारा नहीं जा सका, तो व्यापमं ने एक नई वेबसाइट लांच कर दी। फिलहाल इसमें अब तक कोई दिक्कत नहीं आई है। बताया जा रहा है कि कल आई दिक्कत को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई जाने को लेकर भी चर्चा चल रही है। 


अन्य पोस्ट