रायपुर

डिजिटल इंडिया की नींव राजीवजी ने ही रख दी थी- बघेल
21-May-2023 3:39 PM
डिजिटल इंडिया की नींव राजीवजी ने ही रख दी थी- बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को  आज उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया है। और देश के लिए किये गए समस्त कार्यों एवं बेहतर भारत बनाने के लिए किये गए प्रयासों को याद किया है। इस मौके पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी साथ थे। 

सीएम बघेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि- च्च्देश में आधुनिकता के प्रतीक पुरुष, उन्नति और नवनिर्माण के पर्याय, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम सब कोटि-कोटि नमन करते हैं।

राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी।
 


अन्य पोस्ट