रायपुर

सराफा कारोबारी से बीमा एजेंट ने की 6.50 लाख की ठगी
21-May-2023 3:36 PM
सराफा कारोबारी से बीमा एजेंट ने की  6.50 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई।
सराफा कारोबारी सुपारस गोलेछा लाखों की ठगी का शिकार हुए। इंश्योरेंस प्रीमियम लेेप्स होने को लेकर  कथित एजेंट ने एकाउंट से 6.50 लाख रूपए ट्रांसफर करा लिए । तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक 19 दिसंबर-22 को अपूर्वा गर्ग ने मोबाइल नंबर 8750948586 और एक अन्य ने ऐश्वर्या रेसीडेंसी निवासी सुपारस गोलेछा (68)को फोन कॉल किया। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई,प्रोडेंशियल कंपनी की बीमा पॉलिसी लेप्स हो रही है। उसके रिनीवल के लिए अपने  ईमेल पर सुपारस से पूरी जानकारी हासिल की ।और फिर अपने बताए बैंक खाते में 6.50 लाख रूपए आर टी जी एस के जरिए क्रेडिट करा लिया।   टीआई ने बताया कि गोलछा को दिसंबर में इस वास्ते कॉल आया था, और पैसा अभी जमा कराया गया। इसकी रिपोर्ट सुपारस ने शनिवार रात तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 420,34 के तहत मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की शिनाख्त शुरु कर दी।


अन्य पोस्ट