रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। सूने मकान में चोरी करने वाली एक महिला सहित 3 गिरफ्तार कर लिया है। यह चोरी धरसींवा के वार्ड -3 निवासी प्रीति वर्मा के घर हुई। धरसींवा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की?। इसके मुताबिक कि प्रीति रोजी मजदूरी का काम करती है। वह 6 से 11 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक एस. के. एस. कंपनी के केंटीन में काम करने जाती थी। वह 12 फरवरी को अपनी छोटी बहन के सगाई में सम्मिलित होने हेतु़ तैयार हो रही थी, कि अपने आलमारी में रखे जेवरात को देखी ते नहीं थे। जेवरात तथा मोबाईल फोन आलमारी में नही था। इस रिपोर्ट पर धरसींवा पुलिस ने धारा 454, 380, 34 भादवि. का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की। इस दौरान मुखबीर ने घटना में संलिप्त आरोपी धरसींवा निवासी डोमन साहू के संबंध में जानकारी दी । पुलिस ने उसे पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी रवि उर्फ गोलू आडिल तथा उसकी पत्नी अंजली आडिल के साथ मिलकर चोरी स्वीकार की। इस पर पति-पत्नी को भी पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने चांदी के जेवरात तथा मोबाइल कुल कीमत 1 लाख रूपये जप्त* किया।
गिरफ्तार आरोपी- डोमन साहूउम्र 27 साल निवासी धरसीवा 3 नंबर वार्ड साईनाथ कॉलेज के पास धरसींवा, रवि उर्फ गोलू आडिल 30 साल,अंजली आडिल पति रवि उर्फ गोलू आडिल 23 साल निवासी विधान सभा सकरी नहर पार के पास थाना विधानसभा रायपुर।


