रायपुर

दिन और रात दोनों गर्म, हल्की बारिश भी हो रही
19-May-2023 8:16 PM
दिन और रात दोनों गर्म, हल्की बारिश भी हो रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मई। गुरुवार को जहां दिन में तेज गर्मी रही वहीं शाम को कई जिलों में हल्की बारिश बूंदाबांदी के बाद रात भी गर्म गुजरी।  शुक्रवार को दोपहर बाद राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई जिससे उन इलाकों में ठंडक का अहसास हुआ, और तापमान में थोड़ी कमी भी आई। छत्तीसगढ़ में अभी रायगढ़ जिला सबसे ज्यादा गर्म है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम हवाओं का आगमन लगातार जारी है। शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

18 मई को दिन

रायपुर- 41.6

बिलासपुर- 41.8

दुर्ग- 39.8

सरगुजा- 41.5

बस्तर- 37.4

रायगढ़- 44.6

राजनांदगांव- 42.5

कोरबा- 41.4

महासमुंद- 36.8

धमतरी- 41.7

जशपुर- 40.7

18 मई को रात 

का तापमान

रायपुर- 28.8

बिलासपुर- 26.4

दुर्ग- 24.6

सरगुजा- 26.0

बस्तर- 24.6

रायगढ़- 28.0

राजनांदगांव- 28.0

कोरबा- 26.7

महासमुंद- 27.7

धमतरी- 26.3

जशपुर- 22.8


अन्य पोस्ट