रायपुर
एमजेएफ लायन मधु यादव डिस्ट्रिक माइक्रो चेयरपर्सन बनी
19-May-2023 8:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 3233ष्ट बिलासपुर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस ओंकार में सत्र 2023-24 की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। पी एम जे एफ लायन शैलेष अग्रवाल डिस्ट्रिक गवर्नर के पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में लायन मधु यादव को माइक्रो चेयरपर्सन रीडिंग एक्शन प्लान हेतु चयन किया है।
डिस्ट्रिक 3233ष्ट में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 124 क्लब है। सब पढ़े सब बढ़े मिशन के साथ बच्चों में पठन पाठन कौशल दक्षता को विकास हो। इस कार्यक्रम पर एक जुलाई से नया सत्र प्रारंभ होने पर विविध गतिविधियां समस्त क्लबों द्वारा संचालित की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


