रायपुर

सफलता का परचम लहराया, खुशबू और झरना सम्मानित
19-May-2023 8:09 PM
 सफलता का परचम लहराया, खुशबू और झरना सम्मानित

11 वर्षों में एक भी छुट्टी नहीं, पाया प्रावीण्य सूची में छठवाँ स्थान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मई। कक्षा बारहवीं में प्रावीण्य सूची में छठवाँ स्थान प्राप्त करने के लिए झरना साहू और छग पीएससी परीक्षा देकर डिप्टी कलेक्टर पद हेतु चयनित खुशबू बिजौरा को एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया ।  छत्रपति शिवाजी स्कूल पुरानी बस्ती की दोनों छात्राओं को स्कूल प्रांगण में ही सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जवाहर सूरिशेट्टी थे जबकि विशिष्ट अतिथि थे। गुजराती ब्रम्ह समाज के अध्यक्ष कीर्ति व्यास, मुकेश शाह। कार्यक्रम में गुजराती समाज के हितेश व्यास, हितेश रायचुरा व प्रकाश पुजारा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री जवाहर  ने इस सफलता का श्रेय झरना साहू को,उनके माता पिता को और शिक्षकों  को दिया, तथा कहा कि पूरा टीम वर्क होना आवश्यक है , आगे जवाहर जी ने कहा की पूरे जीवन काल में माँ ही सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैज्॥ श्री कीर्ति व्यास ने कहा की स्कूल की शिक्षा और स्कूल के संस्कार दोनों को जीवन भर आत्मसात् करना चाहिये क्योंकि वही जि़ंदगी की नींव होती है। और नींव महबूत होने पर जीवन में सफलता प्राप्त होने से आपको कोई नहीं रोक सकता

अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता पिता और गुरुजनों को देते हुवे दोनों ही छात्रा भावुक हो गई थी। कार्यक्रम का संचालन लवीना संभावनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन  पूनम पांडे ने किया।

 कुमारी झरना साहू पिछले 11 वर्षों से लगातार स्कूल आ रही है और एक दिन भी छुट्टी नहीं ली है,जो की अविस्मरणीय और अनोखा प्रदर्शन है।


अन्य पोस्ट