रायपुर

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 तक
19-May-2023 3:00 PM
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के  लिए आवेदन 25 तक

रायपुर, 19 मई। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कालेज स्तर) का संचालन विभागीय पोर्टल  https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/  के माध्यम से किया जा रहा है।  रायपुर जिले में वर्ष 2022-23 मे अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जो संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन तथा संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनो परिवर्तन करना चाहते है। भारत सरकार के नियमानुसार पात्रता रखने वाले ऐसे विद्यार्थियों को पोर्टल पर सुविधा (Option) दी गई है।इस संबंध में आवेदक  सहायक आयुक्त,आदिवासी विकास रायपुर कलेक्ट्रोरेट परिसर कक्ष क्रमांक-40 में 25 मई तक आवेदन कर सकते है।


अन्य पोस्ट