रायपुर

गोण्डी में भी समाचार बुलेटिन 21 से
19-May-2023 2:58 PM
गोण्डी में भी समाचार बुलेटिन 21 से

रायपुर, 19 मई। रविवार से छत्तीसगढ़ में जनजातीय समुदाय की प्रमुख बोली गोण्डी में भी समाचार बुलेटिन शुरू कर रहा है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन 21 मई की शाम राजभवन रायपुर से इस समाचार बुलेटिन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आकाशवाणी की महानिदेशक डॉक्टर वसुधा गुप्ता भी उपस्थित रहेंगी। गोण्डी बोली में यह साप्ताहिक समाचार बुलेटिन जगदलपुर स्थित आकाशवाणी केन्द्र से हर रविवार शाम साढ़े छह बजे से मीडियम वेव पर 756 किलोहर्ट्ज फ्रिक्वेंसी पर प्रसारित किया जाएगा। इस बुलेटिन को बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों में सुना जा सकेगा।
 


अन्य पोस्ट