रायपुर
गुढिय़ारी के डागा भवन से चुराए थे 28 लाख के जेवर नगदी, दो दिन के भीतर गिरफ्तार
तीन लाख के और जेवर-मोबाइल चोरी कर चुके थे ये लोग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। थाना गुढिय़ारी क्षेत्रांतर्गत स्थित डागा भवन में लाखों रूपये की चोरी करने वाले एक नाबालिग, एक युवती सहित 3 लोग गिरफ्तार कर लिए गए है। इन लोगों ने गुढिय़ारी इलाके के जगन्नाथ मंदिर के सामने स्थित डागा भवन से सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रूपए पर हाथ साफ किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 02 दिन के भीतर पकड़ा। घटना का मास्टर माईंड नाबालिग बताया गया है।
नाबालिग एवं महिला आरोपी निधि मानिकपुरी भाई-बहन हैं। और तीसरा आरोपी गौतम बघेल निधि का प्रेमी है।नाबालिग और गौतम बघेल पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरणों में जेल जा चुके हैं । तीनों आरोपी से चोरी की सम्पूर्ण मशरूका सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी जब्त कर ली गई है। इनके अलावा चोरी की अन्य 05 नग मोबाईल, फोन आधा किलोग्राम चांदी एवं नगदी रकम भी जब्त किया गया है।इनकी कुल कीमत ह लगभग 28 लाख रूपए है। गुढिय़ारी पुलिस ने धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया है ।
जगन्नाथ मंदिर के सामने डागा भवन गुढियारी निवासी प्रांजल डागा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रांजल का स्वयं का वायम आटो के नाम से ई-रिक्शा डीलरशिप है। 15 मई को प्रांजल सपरिवार घर में सोया था । 16 की सुबह करीब 08:00 बजे जब उसकी पत्नि ने बताया कि कमरे में रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ है। एवं लॉकर में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम नहीं है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। ।
पुलिस ने पड़ताल के दौरान प्रांजल के परिजनों, पड़ोसियों और दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की । और दुकान में पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी तस्दीक किये जा रहे थे।
इसी दौरान एक नाबालिग बालक, जो पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरणों में बाल संप्रेक्षण गृह माना मे रह चुका है, के संबंध में जानकारी मिली। बालक को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी की स्वीकारी।
पूछताछ मेंबालक ने बताया कि वह अपने दीदी निधि मानिकपुरी व उसके प्रेमी गौतम बघेल की सहमति से चोरी को अंजाम दिया था। 15 की रात बालक मकान में प्रवेश कर कमरे में रखे आलमारी का ताला तोड़ा उसमें रखे सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर अपनी दीदी निधि मानिकपुरी को दे दिया एवं निधि ने अपने प्रेमी गौतम बघेल को दे दिया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा निधि मानिकपुरी एवं गौतम बघेल की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया।उनकी निशानदेही पर कब्जे से जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 25 लाख रूपये जप्त किया।
इससे पहले भी इन लोगों ने गुढिय़ारी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों/मकानों से 05 नग मोबाईल फोन, चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम चोरी करना बताया गया है इन्हें भी जब्त कर लिया।



