रायपुर

एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन व नपं कार्यालय का घेराव
19-May-2023 2:13 PM
एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन  व नपं कार्यालय का घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 19 मई।
नगर पंचायत कार्यालय के सामने नगर पंचायत अभनपुर क्षेत्र में व्याप्त भारी समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अभनपुर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया गया, साथ ही शव  यात्रा निकालकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। 

पेयजल की मुख्य समस्या को लेकर एसडीएम एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया है कि 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है जिसमें मांग पूरी ना होने पर नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी गई है। वहीं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नीलकमल गिलहरे के नेतृत्व में अभनपुर बस स्टैंड से नगर पंचायत कार्यालय तक धरना प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रवीण साहू, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधोराम वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्याभूषण सोनवानी, ब्रम्हानंद ठाकुर, कांग्रेस पार्षद बलविंदर गांधी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राधाकृष्ण टंडन, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नीलकमल गिलहरे, रानू राठी, सुनील कौशल,पार्षद उत्रसेन गहिरवारे, पार्थ वैष्णव, जयवर्धन बघेल, कचरू लाल भट्टर, मुरारी वैष्णव,  प्रमोद मिश्रा , शशि शर्मा,राकेश बघेल, डोमेंद्र साहू , रेवती यादव, मुन्ना बांधे,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट