रायपुर
लूट की 4 मोबाईल जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। राजधानी के अलग-अलग जगहों से मोबाइल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के निशान देही पर उसका नाबालिग साथी भी पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से लूट का 4 मोबाइल को जब्त किया।
कीर्तन कुमार देशलहरे ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंगलवार को सोनडोंगरी से मौदहापारा में अपने काम से जा रहा था। इसी बीच रात आठ बजे मौदहापारा स्थित एफडीएचसी एटीएम पास फोन आने पर वह बात कर रहा था। तभी पीछे से एक काले रंग स्कूटी सवार दो बदमाश उसके हाथ से मोबाईल लूट कर भाग गए। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 392 का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की। वहीं पास लगे सीसीटीही कैमरा के फुटेज को खंगाल कर स्कूटी के नम्बर को ट्रेस कर महावीर नगर तेलीबांधा निवासी मोहम्मद अर्श को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लूट करना स्वीकार किया। मोहम्मद के निशान देही पर नाबालिग को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने शहर में अलग- अलग जगहों से तीन मोबाईल लूट करना बताया। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का 4 मोबाईल घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर कार्रवाई की गई।


