रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। राजधानी रायपुर में एक ठग दंपति द्वारा ठगी का बिलकुल नए ट्रेंड से एक परिवार के सभी सदस्यों को झांसे में लेकर करीब 18 लाख रुपये की ठंगी कर लिए जाने का मामला चर्चा में है। पुलिस ने धारा 420 , 34 के तहत कल 16 मई को रायपुर के खम्हारडीह थाने में एफआईआर दर्ज किया गया।
उल्लेखनीय है कि उधार दिए गए रकम को वापस मांगने व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से पूर्णिमा शर्मा लगातार हरिजन एक्ट में फंसाने व अजाक थाने में रिपोर्ट दर्ज करने धमकी दे रही है। एक मामला रायपुर अजाक थाने में सुनील जायसवाल के खिलाफ दर्ज भी करा दिया है।
इसके साथ ही पुलिस कार्यवाही के दौरान पूछताछ से बचने के लिए पूर्णिमा शर्मा के पति आदित्य हुमने ने एक पुलिस अधिकारी, और सुनील जायसवाल के साथ मिलीभगत कर उसकी पत्नी जोकि अनुसूचित जाति से आती है को प्रताडि़त किए जाने का आरोप के साथ, मुख्यमंत्री, डीजीपी और एसपी रायपुर को शिकायती पत्र भेजा है।
ठगी को अंजाम देने और पर्दाफाश होने के बाद से ठग दम्पत्ति - श्रीमती पूर्णिमा शर्मा और उसका पति आदित्य हुमने रायपुर खम्हारडीह के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फ्लैट नम्बर 19/450 से रातोंरात फरार हो गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन ठगों को बिलासपुर के अम्बेडकर नगर, नहरपार, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किन्ही नंद कुमार हुमने व बंटी हुमने (देवर) ने उन्हें अपने घर पर पनाह दिया है। पुलिस इस मामले में उन पर आरोपियों को छुपाने के जुर्म में अपराध कायम कर सकती है।
बताया जाता है कि इस ठग दंपत्ति को सहयोग दे, मिलीभगत कर ठगी में शामिल होने का आरोप करीब दर्जन भर लोगों पर भी लगा है। इन्होंने ऑन लाईन व नकद रुपये के ट्रांजेक्शन में सहयोग दिया है। इन लोगों से पुलिस बहुत जल्द पूछताछ कर सकती है।


