रायपुर

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य और अवसर परीक्षा की समय-सारणी जारी, परीक्षा 6 जून से
18-May-2023 7:01 PM
डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य और अवसर परीक्षा की समय-सारणी जारी, परीक्षा 6 जून से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2023 की समय सारणी जारी कर दी है। डीएलएड नवीन पाठ्यक्रम अनुसार सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के विषय (प्रथम वर्ष) की परीक्षा 6 जून से 14 जून तक प्रात: 8 बजे से 11.30 बजे तक होगी। इसी प्रकार डी.एल.एड. नवीन पाठ्यक्रम अनुसार सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के विषय (द्वितीय वर्ष) की परीक्षा 6 जून से 12 जून तक दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। विस्तृत समय सारणी मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट