रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का विवाद नया मोड़ ले चुका है। सालों से संघ में अहम पद पर जमे गुरुचरण होरा को हटाने में उनके प्रतिद्वंदी कामयाब रहे। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव रहे गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष की हैसियत से ये इस्तीफा स्वीकृत किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मंत्रालय ने इसकी जानकारी भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भी भेज दी है।
इसके बाद होरा की जगह अब भिलाई नगर के रूरु्र देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव की जिम्मेदारी सम्भालेंगे। एक विवादित ऑडियो टेप आने के बाद 20 सितम्बर 2022 को गुरुचरण सिंह होरा ने अपना इस्तीफा दे दिया था हांलाकि इस्तीफे में किसी वायरल ऑडियो टेप की जगह स्वास्थगत कारणों का हवाला उन्होनें दिया गया था। हाल में ईडी ने 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में होरा से 20 घंटे पूछताछ की थी। उसके बाद से होरा स्वास्थ्य लाभ के लिए हॉस्पिटलाइज है।


