रायपुर
गजानंद ऑनलाइन एप से आईपीएल सट्टा खिला रहा था, गिरफ्तार
18-May-2023 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। तिल्दा नेवरा इलाके में आइपीएल सीजन में लखनऊ - मुम्बई के मैच के दौरान लाइन लेकर ऑनलाइन संचालित करते खाइवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुखबीर से सूचना मिली कि तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत राज टॉकिज के पास एक व्यक्ति द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में फोन से आईडी लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है।
मुखबीर के बताए हुलिये और स्थान को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नन्दू यादव उर्फ कृष्णा तिल्दा नेवरा का होना बताया। उसके पास रखें फोन को चेक करने पर मोबाईल में गजानंद ऑनलाइन सट्टा बुक एप से आई.डी. लेकर आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


