रायपुर

ई रिक्शा कारोबारी के घर सवा छह लाख की चोरी
17-May-2023 9:36 PM
ई रिक्शा कारोबारी के घर सवा छह लाख की चोरी

रायपुर, 17 मई। गुढिय़ारी स्थित डागा भवन में लाखो की चोरी हो गई। ई रिक्शा कारोबारी प्रांजल डागा के घर कमरे में रखी अलमारी तोडक़र अज्ञात चोर 6 तौला सोना समेत 3 लाख रुपए नगदी कुल सवा छ: लाख की चोरी कर फरार हो गए। प्रांजल डागा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुढिय़ारी पड़ाव के पास रहता है। जो मंगलवार को देर रात घर में पत्नी की जन्मदिन पार्टी मनाने के बाद आधी रात को महमानो के जाने के बाद अपने कमरों में आराम करने चले गए। इसी बीच आधी रात को कोई अज्ञात चोर घर का दरवाजा खोल अंदर कमरे में रखा आलमारी का ताला तोडक़र रखा जेवर और नकदी कुल सवा छ: लाख की चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 का अपराध दर्ज किया।


अन्य पोस्ट