रायपुर

गन प्वाइंट पर कारोबारियों को डराकर बयान लिए, सबूत हैं तो अदालत में पेश करे ईडी
17-May-2023 9:35 PM
 गन प्वाइंट पर कारोबारियों को डराकर बयान  लिए, सबूत हैं तो अदालत में पेश करे ईडी

कांग्रेस ने पीसी कर ईडी पर लगाया आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मई। छत्तीसगढ़ में जारी ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने कारोबारी अनवर ढेबर जो ईडी की गिरफ्त में हैं, उसके बयान को आधार बनाकर कहा कि गन प्वाइंट पर श्वष्ठ कारोबारियों को धमकाकर सरकार के खिलाफ बयान देने को कह रही है।

सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। कोरे कागज पर साइन करवाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी श्वष्ठ से कहा है कि भय का माहौल न बनाएं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि साजिश के तहत ष्टरू भूपेश बघेल का नाम लेने को आरोपियों से कहा जा रहा है।

सुशील ने ईडी की तुलना डाकू खडग़ सिंह से की। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि ईडी के पास 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े कोई भी सबूत नहीं हैं। यदि सबूत हैं तो इन्हें अदालत में पेश करें और सरकार को बदनाम करने का प्रयास बंद करें।

कांग्रेस के प्रमुख दावे एक नजर में

27 व  28 फरवरी 2020 में इंकम टैक्स आईटी ने 28 लोगों के यहां छापा मारा, बरामद संपत्ति की जानकारी नहीं दी गई। उस समय जो छापे थे फेल हुए।

कुछ चैट मिले इनके आधार पर बयान लिया था, अपने बयान में शराब कारोबारी ने छत्तीसगढ़ में किसी भी शराब घपले को गलत बताया है।

आईटी को कुछ नहीं मिला तो चैट ईडी को दिया ईडी ढाई साल तक दबाकर बैठी थी, इंतजार कर रहे थे चुनावी साल आए तो कार्रवाई का षडय़ंत्र कर सरकार को बदनाम किया जाएगा।

उसी चैट के आधार पर जिनके यहां इंकम टैक्स का छापा पड़ा ईडी ने छापेमारी की

ईडी ने जिनके यहां छापा मारा उन शराब कारोबारी अधिकारियों को सीआरपीएफ की सुरक्षा में ईडी कार्यालय में लाकर घंटों बैठाया गया।

मानसिक रूप से प्रताडि़त करने के बाद छोड़ दिया गया। डराए गए लोगों का कोरे कागज में हस्ताक्षर कराया, जबरिया हस्ताक्षर कराया है।


अन्य पोस्ट