रायपुर

शराब भठ्ठी से बाइक चुरा भागा ड़ेढ़ महीने बाद गिरफ्तार
17-May-2023 9:29 PM
शराब भठ्ठी से बाइक चुरा भागा ड़ेढ़ महीने बाद गिरफ्तार

रायपुर, 17 मई। पुरानी बस्ती इलाके में डेढ़ महीने पहले भाठागांव शराब भठ्ठी से बाइक चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक को जब्त किया। मनोज शर्मा ने थाना पुरानी बस्ती में रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह मठपुरैना गोकुल नगर में रहता है। जो 29 मार्च को अपनी बाइक सीजी 04 के वाय 7251 में अपने साथी के साथ शराब खरीदने के लिये अंग्रेजी शराब दुकान भाठागांव गया था। जहां बाइक खड़ी कर अपने साथी के साथ शराब लेने चला गया। शराब खरीदकर जब वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक वहां नहीं था। जिस पर अज्ञात आरोपी खिलाफ धारा 379 का अपराध दर्ज कराया गया। एण्टी क्राईम साईबर यूनिट की संयुक्त टीम ने पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर  डीडीनगर निवासी रितिक वर्मा को गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट