रायपुर

जैव विविधता पर ऑनलाइन प्रतियोगिता
17-May-2023 9:25 PM
जैव विविधता पर ऑनलाइन प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मई। जैव-विविधता बोर्ड, छत्तीसगढ़ द्वारा जैव विविधता पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पारिस्थितिकी तंत्र में जैव विविधता के महत्व और ज़रूरत के प्रचार-प्रसार हेतु यह प्रतियागिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए 18 मई तक प्रतिभागियों से 3 श्रेणी में प्रविष्टियाँ ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं। जिसमें पहली श्रेणी है- स्लोगन, पारिस्थितिकी तंत्र में स्थायित्व, संतुलन एवं निरंतरता के संदर्भ में जैव विविधता की अनिवार्यता पर प्रतिभागी स्लोगन लिखकर भेज सकते हैं। इस प्रतिस्पर्धा की दूसरी श्रेणी है- पोस्टर निर्माण, इसके तहत छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में ‘जैव विविधता, हमारी

सांस्कृतिक विरासत’ विषय पर प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं।

इस प्रतिस्पर्धा की तीसरी श्रेणी है- निबंध, प्रतिभागी इस विधा में प्रदत्त चार विषयों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। यह विषय हैं- जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से विलुप्त होती, जैव विविधता, छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में संवेदनशील क्यों?


अन्य पोस्ट