रायपुर
औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा,उरकुरा में आईटी छापा
17-May-2023 5:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मई। उत्तर प्रदेश से आई आयकर की टीम ने अरविंद इंडस्ट्रियल उरकुरा,आरबी. एजेंसी सिलतरा में दबिश दी है। इसे वहां चल रहे छापे में मिले इनपुट पर कांसिक्वेल रेड बताया गया है। यूपी के अफसरों ने रायपुर कमिश्नरी से अमला मांगा है। सूत्रों ने बताया कि एक जगह से टीम लौट आई है दूसरी जगह कुछ मिलने की भी जानकारी दी गई है । टीम वहां पड़ताल कर रही है। इनमें से एक गुलाल,रंग बनाने की फैक्ट्री है। इसके मालिक आरबी अग्रवाल बताए गए हैं ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


