रायपुर
घर के बाहर से बुलेट चोरी
16-May-2023 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मई। आमानाका इलाके में घर के बाहर रखी बुलेट चोरी हो गई। अज्ञात चोर बुलेट का लॉक खोलकर उसे चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक जेस्पिन कन्नाईयन ने थाना में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह उदिया सोसायटी आमानाका में रहता है। जहां रोज की तरह रविवार का भी अपनी बुलेट सीजी 04 एनएच 3966 को घर के पार्किंग में खड़ी किया था। फिर वह घर में चला गया। दूसरे दिन जब बाहर आकर देखा तो उसकी बुलेट वहां नहीं मिला। आसपास के लोगेां से इस बारे में पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया । आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं पास लगे सीसीटीही कैमरा फुटेज से अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


