रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई। कृषि विश्वविद्यालय के पास लघु शंका के लिए रूके दो छात्रों से चेन सूचना वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 10 मई को हुई इस लूट को शाहरुख खान और दो साथियों ने अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि कसारीडीह दुर्ग निवासी कृषि विश्वविद्यालय का छात्र योगेश कुमार साहू गुरूवार को अपने सीनियर का जन्मदिन मनाने अपने दोस्त रूपेश्वर दास साहू व भूपेंद्र सिंह राजपूत के साथ मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन आर 6154 से राधास्वामी नगर भांठागांव गया था। पार्टी के बाद वापस विश्वविद्यालय जोरा जा रहा था। कि इंदिरा चौंक बसंत किराना स्टोर के पास बकरा मार्केट संजय नगर सर्विस रोड में बाथरूम करने रूके। तभी सफेद रंग की स्कूटी में सवार दो व्यक्ति, उनके पास आकर गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर योगेश के गले ले सोने की चेन खींचकर फरार हो गये। इस पर अज्ञात अरोपियों के विरूद्ध टिकरापारा पुलिस ने धारा 394 भादवि. का अपराध दर्ज किया।
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पतासाजी शुरू की। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान मिली जानकारी पर टिकरापारा निवासी डोमार पाल को पकडक़र घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथी मोह. अहमद टिकरापारा तथा शाहरूख खान ईदगाह भाठा के साथ मिलकर लूट स्वीकार किया।
पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने की चेन दोपहिया कुल कीमत 1 लाख जप्त किया।


