रायपुर

कुर्रु का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी रहा
15-May-2023 2:32 PM
कुर्रु का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी रहा

अभनपुर, 15 मई।  एस.आर.बंजारे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्रु अभनपुर का परीक्षा परिणाम दसवीं एवं 12 वीं का 90 फीसदी रहा जिसमे छात्राओं ने बाज़ी मारी।  कक्षा 10 वीं में प्रथम स्थान पर पूनम वर्मा ने 92.27 फीसदी से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किए है वहीं राकेश सिंह राजपूत ने 90 फीसदी , हेमन्त साहू ने 87.84 फीसदी , बसंत यादव 86 फीसदी  एवं नोहर सिन्हा ने 85 फीसदी अंक प्राप्त किए है वही कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय में सुलोचना तारक ने 78.40 फीसदी  तो कला संकाय में पायल चतुर्वेदी ने 78.20 फीसदी तो वाणिज्य संकाय में मोहित कुमार ने भी 78 फीसदी  अंक हासिल किया। 

अन्य पोस्ट