रायपुर
ईडी व भाजपा सरकार का पुतला दहन
15-May-2023 2:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 15 मई। भारतीय कांग्रेस कमेटी ,छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण,के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अभनपुर के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर ईडी द्वारा कार्यवाही करने के विरोध में ईडी व भाजपा सरकार का पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन बस स्टैंड अभनपुर में किया गया। उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विद्याभूषण सोनवानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राधा कृष्ण टंडन, मुरारी दास वैष्णव, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नीलकमल गिलहरे,लखन लाल साहू , मणिकांत अग्रवाल, पन्नालाल नवरंगे, जयवर्धन बघेल, दिनेश राव अंबिलकर, त्रिलोचन साहू, डोमन साहू, डोर्मेंद्र साहू, शेषणारायण हरवंश साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


