रायपुर
ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाला गिरफ्तार
11-May-2023 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मई। डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित एक मकान में ऑनलाईन सट्टा संचा लित करते युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल, लेपटॉप को जब्त किया। ऑनलाइन आईडी लेकर सट्टा का कारोबार चला रहा था।
पुलिस के मुताबिक मुखबीर की सूचना पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की संयुक्त टीम ने बताये स्थान को चिंहांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मयंक वर्मा निवासी डीडी नगर का होना बताया। मकान तलाशी लेने पर उसके पास रखे बैग में लैपटॉप एवं मोबाईल को चेक करने पर उसमें आईडी. के लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।
जिस पर मयंक वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लैपटॉप, 3 मोबाईल एवं नकदी 1,10,000 रूपए को जप्त कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 07 का अपराध कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


