रायपुर

अर्पिता स्कूल के मेधावी बच्चे
11-May-2023 7:24 PM
अर्पिता स्कूल के मेधावी बच्चे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मई। अर्पिता चिल्ड्रन पब्लिक हाई स्कूल न्यू राजेंद्र नगर उरला में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत 20 छात्र-छात्राओं में से 11 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण एवं 7 छात्र दितीय हुए जिसमें टामेशसाहू  87 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम जान्हवीसाहू 79 प्रतिशत के साथ द्वितीय चैतु गोड 76 प्रतिशत के साथ तृतीय एवं तुलसीसाहू 74 प्रतिशत  के साथ चतुर्थ रहे  संस्था के प्राचार्या श्रीमति नीतूसिन्हा ने सभी बच्चों को बधाई दी।

इस विद्यालय में वैसे बच्चे जिनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है उनको विद्यालय के द्वारा निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है एवं जो बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत्न है एवं उनके साथ विषम परिस्थिति या पिता का अकस्मात देहांत हो जाता है तो उनकी शिक्षा निशुल्क कर दी जाती है। विद्यालय प्रबंधक डॉअमित कुमार श्रीवास्तव इसकी जानकारी दी।


अन्य पोस्ट