रायपुर
बीएड और डीएलएड प्रवेश के लिए आवेदन 15 जून तक
11-May-2023 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मई । छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अब प्रवेश प्रक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है। मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून रखी गयी है। विलंब शुल्क के साथ 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। प्री बीएड की प्रवेश परीक्षा 16 जुलाई को होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


