रायपुर

बीएड और डीएलएड प्रवेश के लिए आवेदन 15 जून तक
11-May-2023 4:18 PM
बीएड और डीएलएड  प्रवेश के लिए आवेदन 15 जून तक

रायपुर, 11 मई । छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं   परीक्षा के  परिणाम जारी होने के बाद अब प्रवेश प्रक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है।  मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून रखी गयी है। विलंब शुल्क के साथ 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। प्री बीएड की प्रवेश परीक्षा 16 जुलाई को होगी।
 


अन्य पोस्ट