रायपुर

अपने ही बनवाए नए घर में आत्महत्या कर ली उसने
11-May-2023 4:13 PM
अपने ही बनवाए नए घर में आत्महत्या कर ली उसने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मई। 
तेलीबांधा थाना इलाके के लाभांडी सतनाम चौक में एक ठेकेदार ने अपने नए घर के कॉलम की रॉड में लटककर फांसी लगा ली। लोगों ने लटकती हुई लाश को देखा तो उन्होंने  पुलिस को  सूचना दी।  फिलहाल व्यक्ति की मौत की असल वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि बताया जा रहा है कि मृतक को कुछ दिन पहले ही लकवा मार दिया था जिसके चलते वह परेशान था।

लाभांडी के सतनाम चौक का रहने वाले मृतक ठेकेदार का नाम शंकर लाल पैगम्बर(50) है। जिसने देर रात अपने नए बन रहे मकान के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक शंकरलाल घर बनवाने का काम करता था। वो खुद के लिए भी घर बनवा रहा था। कुछ समय पहले उसे लकवा मार दिया। जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। उसके घर में केवल पति-पत्नी ही रहते थे। उनके बच्चे शादी के बाद बाहर चले गए हैं। 

पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले को लेकर तेलीबांधा टीआई ने बताया कि पुलिस को खबर मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की गई। फिलहाल मौत की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामलें का खुलासा हो पायेगा।
 


अन्य पोस्ट